उत्तराखंड (देहरादून) 24 सितंबर 2025: भाजपा नेता रवीन्द्र जुगरान मे कहा है कि यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में परीक्षा निरस्त करने का या न करने का निर्णय जांच पड़ताल के बाद ही लेना चाहिए।
जुगरान ने कहा कि विगत 15 दिनों के भीतर उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग से संबंधित स्नातक स्तरीय परीक्षा में दो बड़ी और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई हैं, जिसकी जांच पड़ताल जरूरी है तत्पश्चात ही आयोग को निर्णय लेना होगा फिलहाल आयोग को परीक्षा की पवित्रता, विश्वसनीयता, पारदर्शीता व शुचिता की ओर ध्यान देना होगा। जुगरान ने कहा की हाल ही में संपन्न हुई परीक्षा के संदर्भ में आयोग द्वारा बिना जांच के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं।
जुगरान ने कहा कि एक घटना परीक्षा की शुचिता पारदर्शिता को भंग करने वाले आरोपित हाकम सिंह की है तो दूसरी परीक्षा के शुरू होने के आधे घंटे बाद प्रश्न पत्र या तीन पन्ने बाहर आने की जांच के उपरांत ही पता चल सकेगा कि बाहर आने वाले पन्ने वायरल हुए या एक परीक्षा केंद्र तक सीमित हैं। उन्होंने कहा की अभ्यर्थियों में विश्वास बहाली के लिए दोनो मामलों में जांच पड़ताल उपरांत ही वास्तविकता पता चलेगी, इसलिए आयोग परीक्षा निरस्त करने का निर्णय या परीक्षा निरस्त ना करने का निर्णय जांच पड़ताल के बाद ही ले।
