उत्तराखंड (देहरादून) 20 सितंबर 2025: भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पुलवामा हमले मे शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने का कांग्रेस आडंबर कर रही है और जनता बेहतर जानती है कि यह अब तक सैनिकों के शौर्य पर सवाल उठाने वालों का अचानक हृदय कैसे परिवर्तन हुआ है।
मीडिया से वार्ता करते हुए चौहान ने कहा कि जब सेना पाकिस्तान परस्त आतंकियों के हमले से जूझ रही थी तो कांग्रेस हमले मे लाभ हानि और का आकलन कर रही थी तो साथ ही श्वेत पत्र जारी करने की बात कर रही थी। ऐसी परिस्थिति मे जब सेना के साथ खड़े होने अथवा देश बीभत्स कांड मे भी अवसर खोज रही थी। उन्होंने कहा नहीं कि कांग्रेस की इस नौटंकी को जनता भली भाँति जानती है और सैनिकों के अपमान को जनता व सैन्य परिवार नहीं भूलेंगे। बेहतर होता कि कांग्रेस सेना के शौर्य और शहीदों के परिजनों से क्षमा मांगती, सेना को सम्मान की जरूरत है झूठे आडंबर की नहीं।
