
उत्तराखंड (देहरादून) 19 सितंबर 2025: कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड एवं मंडी समिति ने प्रदेश में लगातार हो रही अतिवृष्ट व वादल फटने जैसी घटनाओं से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इसी कड़ी में बोर्ड ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा।
बुधवार को कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू ने मंडी समिति के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री से मिले और राहत कोष के लिए एक करोड़ का चेक दिया। डा. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि आपदा का आम जन मानस के जन जीवन प्रभावित हुआ है। काश्तकारों की फसलों, कृषि उत्पादों की क्षति के को देखते हुए मदद का निर्णय लिया गया। विपदा की घड़ी में विपणन बोर्ड प्रभावित जनमानस के साथ खडा है। विपणन बोर्ड व मण्डी समितियां, प्रभावित कृषक, काश्तकारों, जन मानस की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।
इस मौके पर मंडी समितियों के प्रतिनिधि के रूप में देहरादून के मण्डी सचिव अजय डबराल, विनोद उप्रेती, सामाजिक कार्यकर्ता हुकुम सिंह आदि मौजूद थे।