
उत्तराखंड (विकासनगर)16 सितंबर 2025: मीनस-क्वानू मार्ग पर दो हादसों में चार लोग घायल हो गए। पहला हादसा मीनस क्वानू मार्ग पर देर रात हुआ। जिसमें सेब से लदी यूटिलिटी अनियंत्रित होकर तीस मीटर नीचे खाई गिर गई। जबकि दूसरा हादसा इसी रोड पर मयार खड्डु के पास हुआ। यहां पहाड़ी से अचानक पत्थर आने पर यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दूसरी यूटिलिटी भी सेब से लदी थी। चार घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसको हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।
थानाध्यक्ष कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि यूटिलिटी में दो लोग वरुण पुत्र चंद्रपाल गुप्ता, निवासी सहारनपुर औरसबरेज पुत्र शमीम निवासी मिर्जापुर सहारनपुर सवार थे। दोनों को उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय विकासनगर भिजवाया गया। जहां से सवरेज की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया। दूसरा हादसा इसी रोड पर पाटन के पास देर रात हुआ। यहां भी यूटिलिटी सेब लेकर हिमाचल की ओर से विकासनगर की तरफ आ रहा था। रात करीब दो बजे वाहन अनियंत्रित होकर तीस मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान चालक दिलशाद पुत्र इब्राहिम, निवासी बखवाड़ और परिचालक अब्दुल पुत्र लाल हुसैन, निवासी भंजोग के रूप में हुई। नायब तहसीलदार चकरता राजेंद्र लाल ने बताया कि दोनों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।