
उत्तराखंड (देहरादून) 16 सितंबर 2025: बाइक से पटाखे फोड़कर रौब झाड़ना एक युवक को भारी पड़ा। नेहरू कालोनी पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई की। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक अपनी बाइक के साइलेंसर से पटाखे फोड़कर न्यूसेंस फैलाते हुए दिखाई दे रहा था। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर वाहन सहित थाना नेहरू कालोनी लाया गया। जहां वाहन स्वामी अजय निवासी रिस्पना नगर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज किया गया।