उत्तराखंड (देहरादून) 1 सितंबर 2025: दून की मुख्य एवं आंतरिक सकड़ों पर गड्ढों की भरमार है। आए दिन लोग इन गड्ढों के कारण चोटिल हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल सहस्रधारा रोड की मंदाकिनी विहार में भी देखने को मिल रहा है। यहां 500 मीटर की सड़क पर 78 गड्ढे बने हुए हैं।
सड़क तीन जगहों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। जबकि बाकी जगहों पर बजरी बिखरी हुई है। आए दिन दोपहिया वाहन चालकों के साथ हादसे हो रहे हैं। यहां के समाजसेवी कैलाश सेमवाल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। मौके पर लोक निर्माण अधिकारियों से भी वार्तालाप हुई । जिससे यहां वर्षाकाल में पक्की सड़क बनाई गई थी, लेकिन भारी वर्षा के आगे सड़क टिक नहीं पाई। जिसकी वजह से सड़क जख्मी हो गई है। सेमवाल जी ने दोबारा अपनी शिकायत दर्ज कराई। क्षेत्रवासी सभी दैनिक जागरण परिवार का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने यह खबर को अपने मुख्य पृष्ठ पर स्थान दिया।
सहस्रधारा रोड स्थित मंदाकिनी विहार की सड़क कैनाल रोड क्षेत्र को जोड़ने का काम करती है। सुबह से देर रात तक मंदाकिनी विहार की सड़क पर वाहन दौड़ते रहते हैं। वर्षाकाल में यहां पक्की सड़क बनाई गई थी, लेकिन बरसात में यह क्षतिग्रस्त हो गई है। लापरवाही की हद यह है कि यहां कोई गड्ढों को भरने तक नहीं पहुंच रहा है। जिसकी वजह से क्षेत्रवासी घायल हो रहे हैं। सड़क पर धूल मिट्टी का गुब्बार उठने से बुजुर्ग एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। क्षेत्र में तकरीबन दो हजार की आबादी निवासरत है। यहां संचालित दुकानों में धूल, मिट्टी उड़ने से सामान खराब हो रहा है।
