उत्तराखंड (देहरादून) 13 जुलाई 2025: नगर निगम देहरादून द्वास आगामी 16 जुलाई को हरेला पर्व वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। इस दिन शहर में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि इस बार हरेला पर्व पर शहर में एक लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि पौधे वन विभाग से क्रम किए जा चुके हैं। अब विभिन्न स्थलों पर प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिनमें सावधानीपूर्वक स्थल के अनुसार पौधों की प्रजातियों का चयन किया गया है। इस वर्ष किए जा रहे पौधरोपण में आधुनिक पद्धति का उपयोग किया जाएगा।
पौधों को इस तरह रोपा जाएगा कि दो पौधों के बीच अंतर हो। ताकि रोपे गए पौधे लंबे समय तक जीवित रहे। बताया कि नगर निगम द्वारा एफआरआई के सहयोग से हरित नीति बनाये जाने की तैयारी भी की जा रही है, जो कि ग्रीनिंग में कारगार होगी। नगर. आयुक्त नमामी बंसल ने बताया कि हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है।
