उत्तराखंड (देहरादून) 8 जुलाई 2025: राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने दैनिक कार्मिको का नियमितीकरण न होने और नियमितीकरण में हो रही देरी पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश पन्त की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय में बैठक में घटक संघों, संगठनों, यूनियनों के पदाधिकारियों ने शासन के उद्योग विभाग के उदासीन रवैये पर आक्रोश जताया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राजेश रमोला ने कहा गया कि दैनिक वेतन पर लगातार 15-20 वर्षों से कार्यरत कार्मिको के नियमितीकरण पर उच्च – न्यायालय के निर्णय के अनुसार शासन द्वारा कैबिनेट में प्रस्ताव जाने के पश्चात नियमितीकरण किस तिथि से किया जाय। – कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में – समिति गठित की गयी थी, लेकिन एक साल – पश्चात भी समिति तय नहीं कर पाई की किस तिथि से नियमीतिकरण किया जाना है। समिति के निर्णय की उम्मीद में सैकड़ों कार्मिकों भविष्य लटक गया है। यदि शासन ने एक माह अन्दर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की तो महासंघ पुनः सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। महासंघ के प्रांतीय महासचिव श्याम सिंह नेगी द्वारा सार्वजनिक उद्योग विभाग के रवैये पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव के निर्देश के पश्चात भी न तो कोई बैठक हुई और नहीं नियमितीकरण के साथ अन्य समस्याओं का हल निकाला गया। प्रान्तीय अध्यक्ष दिनेश पन्त ने कहा कि यदि शासन का रवैया यही रहा तो महासंघ 21 जुलाई को प्रान्तीय स्तर की वृहद स्तर की बैठक में अगस्त माह में प्रदेश व्यापी आन्दोलन का करने पर बाध्य होगा।
बैठक में महासंघ के संरक्षक बीएस रावत, कोषाध्यक्ष मेजपाल, मंडल अध्यक्ष मनमोहन चौधरी, जीवानन्द भट, मुकेश नैथानी, शिशुपाल रावत, भूपेंद्र भटौला, मोहित कुमार अरविन्द नेगी, एलपी चौहान आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
