उत्तराखंड (देहरादून) 24 जून 2025: अपर राजीव नगर में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने जिलाधिकारी और सचिव पेयजल से भी इस मामले की शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि जल संस्थान नार्थ डिविजन के लापरवाह अधिकारियों का तबादला किया जाए।
उन्होंने कहा कि अपर राजीव नगर में पिछले कई दिन से पीने के पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। मोटर चलाने के बावजूद भी पानी की एक बूंद नसीब नहीं हो रही है। कहा कि इस मामले की शिकायत जब जल संस्थान से की जाती है तो अभियंताओं का हर बार यही रटा हुआ जवाब रहता है कि ट्यूबवेल व वाल्ब की मरम्मत जल्द की जाएगी। कहा कि कुछ दिन पहले क्षेत्रवासी इस मामले को लेकर जल संस्थान की मुख्य महाप्रबंधक से भी मिले थे। जिलाधिकारी ने भी क्षेत्रवासियों की समस्या का संज्ञान लिया था। जिसके बाद अगले दो-चार दिन पानी की आपूर्ति तो हुई, लेकिन यह व्यवस्था ज्यादा दिन चली नहीं। जिस कारण क्षेत्र में दोबारा पेजयल संकट गहरा गया है। उन्होंने मांग की है कि लापरवाह अधिकारियों का तबादला कर कुश अधिकारियों की तैनाती जल संस्थान के नार्थ डिविजन में की जाए।
