उत्तराखंड (देहरादून) 24 जून 2025: बस्तियों को उजाड़ने, पुनर्वास न देने और बस्तीवासियों को मालिकाना हक न दिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यमुना कालोनी चौक चकराता रोड पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि यह लड़ाई लंबी है और इसको निरंतर जारी रखा जाएगा, जब तक बस्ती वालों के हक में परिणाम नहीं आता।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मलिन बस्ती प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा ने 2022 के अपने घोषणा पत्र और मुख्यमंत्री एवं मेयर ने नगर निकाय के चुनाव में बार-बार यह घोषणा की थी कि किसी भी बस्ती का एक भी घर नहीं तोड़ा जाएगा। परंतु उसके बाद भी गरीब बस्तीवासियों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेता विरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि कांग्रेस ने बस्तियों को बसाने का काम किया है और जब तक उनके पुनर्वास की व्यवस्था ना हो जाए तब तक लड़ाई लड़ी जाएगी। लालचंद शर्मा ने कहा कि गरीब बस्ती वासियों को उजड़ने से रोकने के लिए संघर्ष का हर कदम उठाया जाएगा। युवा नेता रितेश छेत्री ने कहा कि देहरादून और बस्तियों के युवा, बस्तियों को बचाने के लिए ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।
प्रदर्शनकारियों में सुमित्रा ध्यानी, रिपू दमन सिंह, संजय थापा, चरणजीत कौशल, धर्म सोनकर, सुनील जायसवाल, चंद्र मोहन काला, टीटू त्यागी, दीप वोहरा, पंकज क्षेत्री, अभिनव थापर, मुकेश चौहान, जगदीश धीमान, मोहन जोशी, महेश बघेल, कुलदीप जखमोला, संजय काला, अल्ताफ, पीयूष जोशी, मोनी मेहता, गौतम सोनकर, मुकेश शर्मा, विनीत सिंह, सुरेंद्र सैनी आदि थे।
