उत्तराखंड (देहरादून) 17 जून 2025: भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग और गंभीर है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रदेश सरकार पूरी निष्ठा पारदर्शिता गंभीरता के साथ काम कर रही है।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला उत्पीड़न के मामले को लेकर सियासी रोटियां सेंकने का काम कर रही है। प्रदेश में अगर महिलाओं के प्रति कोई उत्पीड़न अथवा अपराध के मामले आए हैं तो उसमें सरकार ने बड़ी तत्परता के साथ में काम किया है।
