उत्तराखंड (देहरादून) 1 जून 2025: वसंत विहार क्षेत्र में चोरों ने घर से गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रीना चांदना निवासी इंजीनियर एन्क्लेव जीएमएस रोड ने दी तहरीर में बताया कि दो मई को उनके घर में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। इसके सिलसिले में कुछ मजदूर घर आए थे। काम खत्म होने के बाद सभी चले गए। करीब एक महीने बाद शुक्रवार को उन्होंने घर की अलमारी सफाई के लिए खोली तो लाखों के सोने के जेवर गायब मिले। उन्होंने पलंबर इंद्रपाल, बिजली कर्मी विनीत, टाइल श्रमिक इजराइल, कारपेंटर कौसर, कामवाली मंजू और किरन पर चोरी का शक जताया है। बताया कि आरोपियों ने उन्हें अलमारी से रुपये निकालते देखा था। इन्हें में से किसी ने चोरी की है।
