उत्तराखंड (देहरादून) 28 मई 2025: शिमला बाईपास स्थित मल्हान नया गांव क्षेत्र से दो दिन पूर्व स्कूल के लिए निकली एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भागने का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चंद्रमणि निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, गौरव सेनानी पूर्व सैनिक व ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताई है।
