उत्तराखंड (देहरादून) 25 मई 2025: बसंत विहार थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी जीएमएस रोड के रहने वाले एक डॉक्टर के घर से एक सोने का ब्रेसलेट व एक लाख की नगदी चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घर में काम करने वाली महिला, उसके पति व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में डाक्टर हरप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि कुछ दिन पहले उनके घर के लॉकर से एक लाख रुपए नगद और एक सोने का ब्रेसलेट चोरी हो गया। इस चोरी का शक उन्हें अपने घर काम करने वाली राखी निवासी गांव छितावर किरतपुर उत्तर प्रदेश पर है। जब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो उसके पति दीपक सैनी निवासी भैसराउ सहारनपुर और उसके भाई निहाल सिंह निवासी गांव छितावर किरतपुर बिजनौर ने उन्हें उनकी पत्नी गगनदीप कौर और उनके दोनों बेटे दशकश और सचमत को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपितों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
