उत्तराखंड (देहरादून) 14 मई 2025: सहस्रधारा रोड राजेश्वर नगर के पास एक ट्राला की टक्कर से नगर निगम की स्ट्रीट लाइट का पोल सड़क पर जा गिरा, हालांकि हादसा नहीं हुआ। ट्राले को बेक करते हुए ये पोल गिरा। सहस्रधारा रोड स्थित नगर निगम के डिवाइडर पर लगाया गया स्ट्रीट लाइट पोल गिर गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को दी। इस क्रम में निगम की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इसमें पाया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजकर 15 मिनट में एक बड़े वाहन ने डिवाइडर पर टक्कर मार दी और पोल गिर गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने उसी समय पोल को हटा कर एक तरफ रख दिया। सीसीटीवी कैमरों से पता चला कि ट्राला बैक हो रहा था। इस बीच उसकी टक्कर डिवाइडर से हो गई। इस कारण पोल गिर गया।
