उत्तराखंड (देहरादून) 7 मई 2025: सड़क हादसे का कारण बने ब्रह्मकमल चौक को जिला प्रशासन ने रातों रात तटस्थ करा दिया गया है। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में आयोजित की गई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में दुर्घटना के कारण तथा यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर समिति की ओर से सुधारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया था। जिसके बाद यह कार्य किया गया है।
ग्रेट वैल्यू चौक में ब्रहमकमल के कारण चौक की गोलाई अधिक होने से यातायात प्रभावित हो रहा था। जिसे देखते हुए सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में सुधारीकरण कार्य जारी है। इसी कड़ी में आईएसबीटी सड़क सुरक्षा सुधारीकरण एवं ड्रेनेज कार्य अपने अंतिम चरण में है। जिसका मुख्यमंत्री जल्द ही लोकार्पण करेंगे। यातायात के दृष्टिगत चौक चौराहा का सुधारीकरण एवं सौंदर्यकरण कार्य जारी है। जिसे 15 जून से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटना संभावित चिन्हित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर भी लगाए जा रहे है। यातायात सुगमता के लिए राजपुर रोड में सड़कों पर डिवाइडर के साथ ही शहर में 11 नए व्यस्तम चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई जा रही है। डीएम ने चौराहों पर जेबरा क्रसिंग एवं लेफ्ट टर्न फ्री करवाने के निर्देशित किया है। ।
