मॉक अभ्यास की तैयारियों को लेकर डीएम, एससपी ने की संयुक्त बैठक
उत्तराखंड (देहरादून) 7 मई 2025: जिलाधिकारी सविन बसंल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मंगलवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में सेना, अर्द्धसैनिक बल, सिविल डिफेंस के वार्डन, वॉलिंटिसर्य एवं आईआरस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉक अभ्यास के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने बताया गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन से मिले निर्देशों के अनुपालन में नागरिक सुरक्षा की तैयारियों के सुदृढीकरण के लिए बुधवार को सायं चार बजे जनपद देहरादून के अंतर्गत पांच स्थानों धारा पुलिस चौकी, ब्लाईंड स्कूल राजपूर रोड, लख्खीबाग पुलिस स्टेशन, जिलाधिकारी परिसर क्लेक्ट्रेट देहरादून, आईएसबीटी व आराघर पुलिस चौकी में सायरन / हूटर बजा कर लोगों को सतर्क किया जाएगा। यह हवाई हमले के दौरान सतर्कता बरतने एवं बचाव के लिए मॉक अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।
