उत्तराखंड (देहरादून) 6 मई 2025: बेटी के पास गई महिला के घर का ताला तोड़कर चोर चांदी का सामान और मोबाइल चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ऋचा निवासी गंगा विहार हरिद्वार रोड देहरादून का कहना है कि वह बेटी के बेटी के घर घर सेलाकुई गई थी।
चार माई को सुबह सात बजे घर लौटी, तो देखा किसी ने घर का ताला तोड़कर चांदी का सामान और मोबाइल चोरी कर लिया है। पांच चांदी के छोटे गिलास, दो लोटे, तीन छोटी-बड़ी कटोरी, चार प्लेट, पांच दीये के अलावा थाली, चम्मच, मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है।
