उत्तराखंड (देहरादून) 4 मई 2025 : ट्यूशन गई 17 साल की किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया कि उनकी 17 साल की बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी। लौटकर आई तो डरी सहमी थी।
पूछने पर बताया, मैम के घर के नीचे के भाग में रहने वाले ने अश्लील हरकतें की है। गलत बातें पूछी। गलत काम करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
