उत्तराखंड (देहरादून) 3 मई 2025: पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित निरंजनपुर सब्जी मंडी में सत्यापन अभियान चलाया गया।
बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान में 32 व्यक्तियों के 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किए गए। तीन लाख 20 हजार के कोर्ट चालान काटे और 432 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। बाहरी प्रदेश से आकर रहने बाले व्यक्तियों से पूछताछ कर नाम पत की सूची तैयार की गई। संदिग्ध मिले व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के मद्देनजर बाहरी राज्यों से आकर किरायेदारी में रहने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व सत्यापन करने को कहा गया है। निरंजनपुर मंडी में बाहरी राज्यों के व्यक्तियों/किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए सत्यापन अभियान चलाया गया, जो लगातार जारी रहेगा।
अ
ज
