उत्तराखंड (पिथौरागढ़) 1मई 2025: ऑनलाइन ट्रेडिंग से पैसा कमाने के चक्कर में एक व्यक्ति ने करीब पौने तीन लाख रुपये गंवा दिये। बहरहाल साइबर सेल की तत्परता से ठगी गई राशि वापस मिल गई है।
वड्डा क्षेत्र निवासी युवक विनोद कुमार ने साइबर सेल पिथौरागढ़ में एक शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उन्होंने ऑनलाइन ट्रेडिंग से यूएस डालर खरीदकर पैसा निवेश किया। इसके चलते वह 2 लाख 76 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गये । इस पर एसपी रेखा यादव के आदेशानुसार साइबर सेल टीम ने बैंक स्टेटमेंट और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। आखिरकार तहकीकात और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद, शिकायतकर्ता के खाते में उनका पूरा पैसा वापस कराया गया।
