उत्तराखंड (देहरादून) 29 अप्रैल 2025 : फायर सीजन चल रहा है और कई लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे है। किरसाली चौकी के पास एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पर जगह जगह आग लगाई गई। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
रायपुर थाना पुलिस ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी रायपुर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि किरसाली चौक के पास तिब्बती कॉलोनी के पीछे अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगाई है। इस संबंध में अनुभाग अधिकारी रायपुर/वन बीट अधिकारी रायपुर द्वितीय बीट ने रिपोर्ट सौंपी।
आरोप है कि 26 अप्रैल को रायपुर रेंज में रायपुर अनुभाग की रायपुर द्वितीय बीट में किरसाली चौक के पास तिब्बती कॉलोनी के पीछे अज्ञात व्यक्तियों ने जगह-जगह पर आग लगाई जा रही है। संवेदनशीलता को मद्देनजर रखते हुए प्रकरण पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
