उत्तराखंड (देहरादून) 29 अप्रैल 2025 : जेल गेट के पास से चोर वकील की एक्टिवा चुरा ले गए। काफी तलाश के बाद भी जब गाड़ी नहीं मिली तो उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया। प्रेम नगर थाना पुलिस के मुताबिक, 22 सालावाला राजपुर रोड निवासी अधिवक्ता आशीष कुमार रतूड़ी 27 अप्रैल को एक्टिवा से 12 बजे सुद्धोवाला जेल मुवक्किल से मिलने आए थे।
उन्होंने अपना वाहन जेल गेट के बाहर खड़ा किया था। वाहन की डिकी में मोबाइल, हेलमेट और साढ़े पांच हजार के आसपास नगदी थी। पुलिस के मुताबिक, जेल परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
