उत्तराखंड (देहरादून) 29 अप्रैल 2025: सहस्रधारा एरिया में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस घटना को जहरीला पदार्थ खाने से आत्महत्या बता रही है। वहीं परिजनों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उस परिवार के घर के बाहर हंगामा किया जहां पर किशोरी पूर्व में काम करती थी। आरोप लगाया कि उत्पीड़न के चलते किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
किशोरी एकता विहार में अनिल कुमार के घर में काम करती थी। कई माह काम करने के बाद किशोरी ने करीब डेढ़ माह पहले काम छोड़ दिया था। शनिवार शाम किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद किशोरी को कोरोनेशन हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान रविवार को किशोरी की मौत हो गई। सोमवार को किशोरी के परिजन एकता बिहार स्थित अनिल कुमार के घर एकत्र हुए। कार्रवाई की मांग की गई। आरोप है उत्पीड़न किया गया था। जिस वजह से आत्महत्या की है। वहीं दूसरी तरफ अनिल कुमार के बेटे सौरभ ने बताया कि किशोरी डेढ़ महीने पहले काम छोड़ चुकी थी। तमाम तरह की शिकायतें थी इसलिए उसे काम से हटा दिया था। बताया कि लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। पुलिस का कहना है कि 16 साल की किशोरी का नाम जय माला है और वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। सहस्रधारा रोड स्थित झुग्गी झोपड़ी में परिवार के साथ रहती थी।
