उत्तराखंड (देहरादून) 27 अप्रैल 2025: अप्रैल के आखिरी दिनों में पड़ रही प्रचंड गर्मी मैदान से लेकर पहाड़ तक खूब परेशान कर रही है। शनिवार को तो दून की गर्मी ने सात साल बाद फिर नया रिकॉर्ड बना दिया। इसके चलते गर्म हवाओं के थपेड़ों ने दिन भर झुलसाए रखा। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान दूसरे दिन भी सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 38.4 डिग्री रहा।
जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री के साथ सामान्य रहा। इससे पहले बीते साल इसी दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया था। सात साल पहले के तापमान की बात करें तो 2018 की 26 अप्रैल को यहां का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रहा था।
