उत्तराखंड (देहरादून) 14 फरवरी 2025: इंश्योरेंस पॉलिसी की जानकारी लेने के बहाने महिला एजेंट को होटल ले जाकर एक शख्स ने उससे दुराचार किया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घंटाघर गांधी पार्क के पास रहने वाली एक युवती ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह एक्सिस मैक्स लाइफ इश्योरेंसी में नौकरी करती है। कुछ रोज पहले उसे एक फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम सुलेमान निवासी कोटवाल हरिद्वार बताते हुए कहा कि उसे इंश्योरेंस के बारे में जानकारी लेनी है। वह सुलेमान के कहने पर उससे गांधी पार्क में मिली। जहां से सुलेमान उसे बहला-फुसला कर त्यागी रोड स्थित एक होटल ले गया। होटल में सुलेमान ने उससे मारपीट और दुराचार किया। उसके शोर की आवाज सुनकर होटल का मालिक कमरे में आया। उसके शोर करने और होटल मालिक के आने पर सुलेमान होटल से फरार हो गया। शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।
