उत्तराखंड (देहरादून) 22 जनवरी 2025: निकाय चुनाव के लिए दून में निजी स्कूृलों की 35 बड़ी बसों के साथ कुल 550 वाहन अधिग्रहित किए गए हैं। नोडल अधिकारी आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि जो वाहन अधिग्रहित किए गए हैं, उन सभी को मंगलवार शाम तक प्रशासन की निगरानी में ले लिया गया है। पोलिंग पार्टियों के लिए वाहनों को रैंजर्स मैदान में खड़ा किया गया है और पुलिस,होमगार्ड व पीआरडी जवानों के लिए वाहन पुलिस-लाइन में खड़े किए गए हैं। आज दोपहर सभी वाहन रवाना हो जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 53 बड़ी बसौ के अलावा 90 बसें 42 सीटर, 100 बसें 35 सीटर,40 बसें 24 सीटर का अधिग्रहण किया गया है। इसके अलावा 235 जीप, मैक्सी-कैब भी अधिग्रहित किए गए हैं। आरटीओ के अनुसार 25 भार वाहन भी निर्वाचन अधिग्रहित किए गए हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के लिए 100 सरकारी वाहन, जबकि दिव्यांगजनों को मतदान स्थल तक लाने और ले जाने के लिए 20 वाहन अधिग्रहित किए गए हैं।
