उत्तराखंड (देहरादून) 13 जनवरी 2025: जिलाधिकारी सविन बंसल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटे हुए है। जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक कार्य का टेंडर जारी हो गया है, वहीं प्रेमनगर चिकित्सालय में चाइल्ड आईसीयू रैंप, पानी की टंकी मरम्मत, गार्ड रूम, कैटीन निर्माण व बिजली संयोजन का कार्य चल रहा है।
डीएम के प्रयास से चिकित्सालयों को तीन नई एम्बूलेंस मिल गई है। जिनमें नारी निकेतन, एसएसएनसीयू व उप जिला चिकित्यालय के लिए तीन नयी एम्बूलेंस मिली है। इसके अलावा उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में लंबे समय से निष्क्रिय आईसीयू अब संचालित हो गया है। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय के एसएसएनसीयू में विशेषज्ञ चिकित्सक, स्टाफ की व्यवस्था, दवाई काउंटर बढ़ाने,विकासनगर चिकित्सालय में मरीजों के लिए भोजन और दवाई काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए है। वहीं, प्रेमनगर चिकित्सालय में नवनिर्मित ओटी के संचालन के लिए दो ओटी लाइट लगाए जाने के लिए जैम के माध्यम से क्रय आदेश निर्गत किया जा चुका चिकित्सालय में गार्ड रूम, पानी की टंकी मरम्मत, चिकित्सालय में मरीजों और उनके तामीरदारों के लिए कैंटीन निर्माण, आईसीयू रैंप निर्माण का कार्य चल रहा है, जो 15 दिन में पूरा हो जाएगा।
