उत्तराखंड (देहरादून) 8 जनवरी 2025: नशा उन्मूलन के लिये दून पुलिस ने अभियान चलाते हुए नशा मुक्ति केन्द्र में जाकर नशे की गिरफ्त में आये युवाओं की काउंसलिंग करने के साथ ही उनसे नशे का त्याग करने के लिए किया प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान आमजन मानस को नशे से दूर रहने और नशे के विरुद्ध अभियान में अपना सहयोग देने की शपथ दिलाई गई। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रं में लगातार जागरूकता अभियान चलाते हुए पुलिस आमजन को नशे के प्रति जागरूक कर रही है। थाना राजपुर पुलिस ने पैसेफिक मॉल में नशा मुक्ति से संबन्धित फ्लैक्सी लगाते हुए पंपलेट वितरित किए इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्रान्तर्गत डीआईटी कालेज कैंपस, राजकीय किशनपुर इंटर कालेज, चाणक्य अकेडमी, सोनिया बस्ती आदि जगहों पर भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पटेलनगर पुलिस ने आईएसबीटी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए नशे से दूर रहने और नशा मुक्त उत्तराखण्ड बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए जागरूक किया। कोतवाली कैंट क्षेत्रान्तर्गत नींबूवाला में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। रायपुर पुलिस ने भी मालदेवता क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के साथ नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया।
