उत्तराखंड (देहरादून) 1 जनवरी 2025: आगमी 23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर धोरण खास में काग्रेंस के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। काग्रेंस से पार्षद पद की प्रत्याशी रंजना चौहान के पति अजय चौहान ने काग्रेंस के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड में जनसंपर्क कर काग्रेंस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस मौके पर जनता ने काग्रेंस प्रत्याशी रंजना चौहान ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा की जनता का अशीर्वाद इस बार काग्रेंस पार्टी को मिलने जा रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार क्षेत्र की जनता के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता ईमानदार और स्वच्छ तथा विकास की सोच रखने वाले व्यक्ति को पार्षद बनना देखने चाहती है जिसके चलते रंजना चौहान को नगर की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ता जोर शोर से अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि रंजना चौहान के नेतृत्व में नगर में भरपूर विकास कार्य किये जाएगें।
इस दौरान जनसंपर्क में मुख्य रूप से सुरेंद्र रावत, सूरज चौहान, परिपूर्ण रावत आशीष लखेड़ा, दीपक रौतेला , मंगल, पंकज मल, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
