उत्तराखंड देहरादून 23 दिसंबर 2024: लगातार सूखा मौसम रहने के बाद प्रदेश के आठ जिलों में सोमवार को हल्की बारिश या बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मानसून वापसी के बाद से पूरे प्रदेश में मौसम सूखा चल रहा है। इस बीच सिर्फ दो दिन के लिए कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई थी लेकिन इसके बाद से फिर करीब एक पखवाड़ा बीत चुका है लेकिन कहीं भी बारिश या बर्फ नहीं गिरी है । मौसम विभाग ने अब सोमवार को एक बार फिर प्रदेश के आठ जनपदों में हल्की बारिश या बर्फ गिरने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग द्वारा रविवार शाम को जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,देहरादून, टिहरी, बागेश्वर,पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में कुछ जगहां पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम सुखा रहेगा। बारिश और बर्फबारी के चलते सोमवार से तापमान में गिरावट आ सकती है।
