उत्तराखंड (देहरादून) 22 दिसंबर 2024: शुक्रवार शाम खाली पिस्टल लिए दो युवक दून यनिवर्सिटी परिसर में घूस गए। सुरक्षा गार्ड ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा पिस्टल छोड़कर फरार हो गया। नेहरू कॉलोनी पुलिस फरार युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
एसआई प्रवीण सिंह पूंडीर के अनुसार बीती रात करीब आठ बजे दून यनिवर्सिटी की वाइस चांसलर सुलेखा डंगवाल ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि दून यूनिवर्सिटी के गेट पर तैनात गार्ड ने एक युवक को पकड़ा है। जिसके पास से पिस्टल मिला है । सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दून यूनिवर्सिटी के गेट पर मौजूद गार्ड नरेश चंद्र पोखरियाल निवासी लक्ष्य एनक्लेव निकट दुर्गा मंदिर बंजारावाला पटेल नगर ने बताया कि वह डयूटी पर तैनात था तो बाहर कुछ युवक झगड़ रहे थे। इतने में दो युवक एकदम से गेट से अंदर घुसे। उसने दोनों से पूछताछ की कोशिश की तो दोनों दौड़कर अंदर चले गए। इतने में पीछे से एक अन्य युवक ने गेट पर आकर उसे बताया कि अंदर गए युवकों के पास पिस्टल है। वह दोनों युवकों के पीछे दौड़े तो दोनों दून यूनिवर्सिटी परिसर की निर्माणाधीन नित्यानंद बिल्डंग में घुस गए। सुरक्षा गार्ड ने युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा पिस्टल छोड़कर फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम केशव नेगी निवासी इंद्रा नगर थाना बसंत विहार बताया । पुलिस ने फरार हर्ष थापा निवासी शांति विहार कारगी चौक को गिरफ्तार कर लिया है।
