उत्तराखंड (देहरादून) 22 दिसंबर 2024: भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने स्पष्ट किया कि टिकट को लेकर जनता में लोकप्रिय और पार्टी के प्रतिसमर्पित व्यक्ति को ही प्राथमिकता दी जाएगी। निकाय चुनाव के दौरान भी बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी ज्वाइन करने के कारण उठे सवालों पर उन्होंने इसे स्वाभाविक बताया।
पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में पार्टी प्यवेक्षक सभी निकाय क्षेत्रों में रायशुमारी कर रहे हैं। इस दौरान वह इच्छुक उम्मीदवारों का प्रस्ताव भी ले रहे हैं और संबंधित क्षेत्रीय संगठन के पार्टी पदाधिकारियों से प्रत्याशी पैनल को लेकर रायशुमारी भी कर रहे हैं। शीघ्र ही पर्यविक्षक, सामने आए सभी नामों को संगठन की रायशुमारी के साथ प्रदेश आध्यक्ष को सौपेगे उन्हाने स्पष्ट किया, जो भी पार्टी के विचारों और सिद्धांतों को अपनाता है उन सभी का स्वागत किया जाएगा।लोकसभा चुनाव के दौरान भी विभिन्न दलों से आए 15 हजार से अधिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा में विश्वास जताया था। ठीक इसी तरह निकाय चुनावों में भी यह सिलसिला जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ज्वाइनिंग का टिकट के संदर्भ से कोई संबंध नहीं है। संगठन उसे टिकट में प्राथमिकता देगा जो जनता के बीच लोकप्रिय हो एवं पार्टी के प्रति निष्ठावान हो।
जहां वह प्रदेश टोली के साथ विचार-विमर्श कर जमीनी सर्वे के आधार पर संभावित नामों कापैनल तैयार करेंगे।
