उत्तराखंड (ऋषिकेश) 13 दिसंबर 2024: श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में ई- आफिस प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। विवि और परिसर जल्दई-आफिस सिस्टम से जुड़ेगा विवि के सारे काम पेपरलेस होंगे। सारी जानकरी एक क्लिक में मिलेगी। कैपस के डायरेक्टर प्रो. महावीर सिंह रावत ने कहा कि आधुनिक समय की मांग को देखते हुए तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग बेहद जरूरी हो चुका है। ऐसे में विवि भी इससे जुड़ रहा है। समय की मांग को देखते हुए श्रीदेव सुमन विवि एवं परिसर भी जल्द ई- आफिस प्रणाली लागू करने जा रहा है। यूनिवर्सिटी के सभी अनुभागों को ई-आफिस से जोड़ा जाएगा।
