उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 13 दिसंबर 2024: हरिओम ट्रस्ट की और से नर सेवा नारायण सेवा के तहत 15 दिसंबर को चित्रकूट धाम, सुमेरपुर, बदरीनाथ रोड रुद्रप्रयाग में फ्री जन स्वास्थ्य सेवा कैंप आयोजित किया जाएगा। आयोजक सूरत रतन मंदुडा, सुशीला मंदुडा ने बताया कि ये तीसरा निशुल्क हेल्थ कैंप होकैं। कैंप में हड़ुड़ी रोग विशेषज्ञ फिजिशियन, कान, नाक-गला, नेत्र रोग, दंत चिकित्सक, फिजियोथैरिपी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, कैसर रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ जांच करेंगे।
