उत्तराखंड (श्रीनगर गढ़वाल) 4 दिसंबर 2024: ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात चमधार के पास एक डंपर करीब 200 मीटर खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे की खबर पुलिस को सुबह मिली जब कुछ लोगों ने नदी में डुबे डंपर को देखा। मोके पर पहंची पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक टक ड्राइवर और हेल्पर का कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक डंपर श्रीनगर से डुंगरीपथ जा रहा था। यह दे रात को अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। एसडीआराएफ के ड्यूटी इंचार्ज अज़य ने बताया कि लापता लोगों की तलाश में सर्च औॉपरेशन चलाया जा रहा है। श्रीनगर कोतवाली के कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बतायां कि डंपर में गैरसैण निवासी कंदन सिंह और मनोज सिंह सवार थे। दोनो लापता चल रहे हैं। दोनों ही लापता व्यक्ति इुंगरीपंथ क्रेशर में कार्य करते थे।
