उत्तराखंड (देहरादून) 14 नवंबर 2024: प्रेमनगर श्री सनातन धर्म मंदिर में कार्तिक मास का वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में भक्तों ने 108 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक ध्वज फहराया गया। बुधवार की सुबह सर्व प्रथम मंदिर के पुजारी कृष्ण प्रसाद ने हवन यज्ञ किया। गणपति पुजन के साथ भगवान विष्णु, लक्ष्मी का पूजन किया । उसके बाद भक्तों ने 108 फीट ऊंचे हाइडोलिक ध्वज का कच्ची रस्सी से अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ति ध्वज में रूमाल बांधे।इस दौरान भजन कीर्तन पर श्रद्धालु झूम उठे। इसके बााद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान सुभाष मांकिन, मनोज बहल, अवतारकृष्ण कौल, रवि भाटिया, टोनी भाटिया,हरीश कोहली, फरकीर चंद, विनोद कुमार, संजय भाटिया, जतिन तलवार,विक्की खन्ना, अखिल भाटिया,अनिल, अनीता मल्होत्रा, संगीता आदि मौजूद थे।
