उत्तराखंड (हरिद्वार) 14 नवंबर 2024: कृषि भूमि को आबादी में परिवर्तित कराने के एवज में रिश्वत की मांग करने वाले हरिद्वार के चकबंदी लेखपाल को विजिलेंस ने ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के आवास की तलाशीव अन्य स्थानों पर चल अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ जारी है।
शिकायतकर्ता ने सतकर्ता अधिष्ठान पर शिकायत दी कि उसकी मां के नाम प्रहलाद पुर खानपुर में स्थित कृषि भूमि को आबादी में परिवर्तित करने की एवज में क्षेत्र के चकबन्दी लेखपाल वृजमोहन सिंह द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत पर विजिलेंस ने चकबंदी लेखपाल बृजमोहन सिंह को शिकायत कर्ता से ढाई हज़ार की रिश्वत लेते हुए चकबन्दी कार्यालय बसेड़ी खादर लक्सर हरिद्वार से गिरफ्तार किया।आरोपित की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम द्वारा आरोपित के आवास की तलाशीव अन्य स्थानों पर चुल-अचल संपति के संबंध में पुछताछ की जा रही है।
