उत्तराखंड (देहरादून) 7 नवंबर 2024: देहरादून कोतवाली क्षेत्र के मोती बाजार में खाने के बिल को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दुकानदार के सिर पर धारदार से हथियार से वार किया और आरोपी फरार हो गया । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सागर आहुजा मोती बाजार में आर्मी से संबंधित सामान बेचता है। उसकी दुकान के पास के एक खाने का ढाबा है जिसका मालिक अरविंद है वह खाने का बिल लेकर दुकान में आया। बिल में गलती के कारण सांगर ने अरविंद से सही बिल लाने को कहा। और दोनों की आपस में बहस होने लगी आरोप है कि अरविंद भड़क उठा और धारदार हथियार से सागर के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट की वजह से सागर आहूजा के सिर में छह टांके आए। मुकदमा दर्ज करने के बाद नगर कोतवाली पलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
