उत्तराखंड (देहरादून) 3 नवंबर 2024: मोबाइल लूट का मामला सामने आया है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांधी ग्राम इलाके की है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। नगर कोतवाली पलिस ने बताया कि अर्जुन निवासी गांधीग्राम की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। बताया कि बीती 31 अक्तूबर को वह अपने घर जा रहा था। कावली रोड स्थित एसबीआई एटीएम के पास एक व्यक्ति हाथ से फोन छीनकर फरार हो गया। बताया कि सामने आने पर उसको पहचान सकता हूँ। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपी की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा।
