उत्तराखंड (देहरादून) 2 नवंबर 2024: भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने दीपावली में व्यापार कम होने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार बढ़ने से दुकानों में पहुंचने वाले ग्राहकों की संख्या में कमी आयी है। इससे स्थानीय व्यापारियों में मायसी है। उन्होंने अपने व्यापारिक संगठन के मुख्यालय में गोष्ठी का आयोजन कर ऑनलाइन खरीदारी के चलन से स्थानीय व्यापारी को हो रहे नुकसान के ऊपर चिंता जताई।अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के चलन से मुख्य रूप से कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रानिक आइटम्स, राशन की दुकान, जूते चप्पल की दुकान, आटिफिशियल ज्वेलरी यह सभी क्षेत्र अत्यधिक प्रभावित हो रहे हैं । छोटे और मझले व्यापारियों के लिए यह संकट धीरे-धीरे बढ़ता जा रहां है। उन्होले,सरकार से अनुरोध किया कि इस ऑनलाइन व्यापार एवं स्थानीय व्यापारियों के बीच में एक सीमा निर्धारित करने के लिए कोई नियमावली लायी जाए। भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों को बढ़ावा मिलना चाहिए। बैठक में सुशीला खत्री, अनिल कुमार, राजीव भार्गव, एसपी नौटियाल, सत्यम अग्रवाल, विपुल शर्मा, करण चौधरी,राकेश गुप्ता मोनु कुमार शामिल रहे।
