उत्तराखंड (रुड़की) 2 नवंबर 2024 : घर के बाहर बाइक खड़ी करने से रोकना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया । पड़ोसी पिता पुत्र ने ईट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए आए परिवार के माथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब निवासी विनीत त्यागी ने पुलिस को बताया कि शाम के समय छह काम से बाहर जा रहे थे। इस बीच पड़ोसी राजेंद्र मेहरा के बेटे ने उनके घर के बाहर बाइक खड़ी कर दी। इस पर उन्होंने ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इस पर उनके बेटे ने अभद्रता कर दी। इस बीच राजेंद्र मेहरा भी घर से बाहर आ गए। आरोप है कि राजेन्द्र मेहरा और उनके बेटे नितिन मेहरा व अन्य लोगों ने ईट व लोई की रॉड से हमला कर दिया।बीच बचाव कराने आए उनके परिवार के लोगों से भी मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आए और उन्होंने बीच बचाव कराया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजेंद्र मेहरा,नितिन मेहरा और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
