उत्तराखंड (काशीपुर) 30 अक्टूबर 2024: नगर के व्यवसायी व भाजपा नेता दीपक अग्रवाल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरें परिवार में हड़कंप मच गया है।पुलिस ने परिजनों से हत्या के कारण तलाशने का काम भी शुरू कर दिया है।
गिरीताल कालोनी निवासी दीपक मेंथा शहर के बड़े व्यापारी थे । इस समय उनकी टाइल्स फैक्टरी के अलावा कई दूसरे व्यवसाय हैं। दीपक अग्रवाल परिवार में दो भाइयों में बड़े थे। उनका परिवार भाजपा में सक्रिय है। मंगलवार सुबह दोनों भाइयों को देहरादून जाना था।सुबह करीब साढ़े पांच बजे दीपक अग्रवाल अपने घर के अंदर स्थित बगीचे में टहल रहे थे। अचानक फायर की आवाज आने से घर में हुड़कंप मच गया। भाई उदित व अन्य परिजनों ने जाकर देखा दीपक का शव बगीचे में पडा था। शव के पास ही उनका लायसेंसी रिवाल्वर भी था। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
सूत्रों के अनुसार दीपक कुछ समय से मानसिक तनाव में बताए जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया घटना के बाद पीडित परिजनों के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ने लगी। स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी दीप्ति, पुत्र दिव्यांशु और पुत्री रिद्धी को छोड़ गए हैं।
