उत्तराखंड (देहरादून) 28 अक्टूबर 2024: ऑपरेशन स्माइल के तहत पूलिस ने 17 वर्षीय किशोर को ढूंढकर उसके परिवार से मिलाया। यह किशोर गत सात मई 2024 को आमवाला स्थित श्री सत्य साई आश्रम में आया था।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हिमाल उर्फ सुशांत, निवासी कालीकोट,करनाली (नेपाल) को ढुंढा गया है। आश्रम के केयरटेकर ने बताया कि हिमाल मानसिक रूप से अस्थिर था और अपने परिजनों का नाम व पता भूल चुका था। ऑपरेशन स्माइल की टीम ने इस मामले में सक्रियता दिखाकर खोज लिया। पिता ने बताया कि उनका बेटा उत्तरकाशी के मोरी सांकरी से लापता हुआ था। नेपाल पुलिस से सूचना मिलने पर परिवार ने दून पुलिस से संपर्क किया, जिससे उन्हें बेटे के सरक्षित होने की जानकारी मिली। पिता ने आर्थिक स्थिति को देखते हुए अभी उसे आश्रम में ही रखने का निर्णय लिया, ताकि उसकी उचित देखभाल हो सके। परिवार को उनका खोया हुआ बेटा मिलने पर बहुत ही खुशी हो रही है। और वह ऑपरेशन स्माइल टीम का धन्यवाद कर रहे हैं।
