उत्तराखंड (देहरादून) 28 अक्टूबर 2024 : विधानसभा की केदारनाथ सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस ने रविवार को अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अनुभव व धरातलीय पकड़ के आधार पर केदारनाथ से दो बार विधायक रह चुकी आशा नौटियाल को प्रत्याशी घोषित किया। इससे पहले रविवार को दोपहर में पर्यवेक्षक दल की रिपोर्ट और वरिष्ठ नेताओं के बीच सहमति को आधार बनाकर कांग्रेस ने केदारनाथ के पूर्व- विधायक मनोज पर दांव खेला। दोनों की प्रत्याशी सोमवार को नामांकन करेंगे।
केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होना है। भाजपान से विधायक शैलारानी के निधन से यह सीट रिक्त हुई है। ऐसे में पार्टी की वधि प्रतिष्ठा से जुड़ी इस सीट पर प्रत्याशीओं को लेकर भाजपा ने देर रात पूर्व विधायक आशा नौटियाल के नाम की घोषणा की। यद्यपि, दिवंगत विधायक के शैलारानी रांवत की पुत्री ऐश्वर्य रावत है। समेत अन्य दावेदार भी दौड़ में थे। लेकिन पार्टी ने आशा नौटियाल के नाम पर मुहर लगाई। कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को उम्मीदवार बनाया है। पर्यवेक्षरकों की रिपोर्ट परगत 24 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में चर्चा हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय चुनाव समिति की संस्तुति पर मनोज रावत के नाम पर मुहर लगाई।
