उत्तराखंड (देहरादून) 27 अक्टूबर 2024: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने अधिकारियों के साथ गोष्टठी कर धनतेरस के दिन ट्रैफिक व्यवस्था संचालित करने के निर्देश दिए। इस दिन कुछ मार्गों से शहर की ओर दोपहर समय बारह बजे से छोटे एवं बड़े सभी लोडिंग मालवाहक वाहन प्रतिबधित रहेंगे । जिनमें बल्लूपुर, बल्लीवाला, रिस्पना पुल, कंवली सोड, 6 नम्बरपुलिया, सहस्त्राधरा क्रासिंग, मसूरी डायवर्जन, धोरण पुल, कोठालगेट व मुख्य प्रेशर प्वाइंट शामिल हैं। इसके अलावा यातायात नियंत्रण जोन में घंटाघर, धर्मपुर, विधानसभा तिराहा,रिस्पना पुल, 06 नम्बर पुलिया,दिलाराम , सहारनपुर चौक, चकराता रोड, लालपुल/ निरजनपुर मंडी,जीएमएस रोड, सर्वे चौक व माता मन्दिर रोड से पुरानी बाईपास तक शामिल रहेंगे। इसके अलावा दीपावली पर यातायात व पार्किंग व्यवस्था अलग होगी।
