उत्तराखंड (देहरादून) 27 अक्टूबर 2024: प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी को विधानसभा उपचुनाव प्रभारी, पूर्व विधायक ललित फरस्वाण व जयेन्द्र रमोला को सहप्रभारी का दायित्व सौपा गया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि विधानसभा प्रभारीगणों एवं सहप्रभारियों से अपेक्षा की गई है कि वह विधानसभा उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्टी नेताओं एवं कार्यकताओं से समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करेंगे और समय-समय पर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराते रहेंगे।
