उत्तराखंड (हरिद्वार) 27 अक्टूबर 2024: मनसा मंदिर देवी पैदल मार्ग पर पहाड़ी से सेल्फी लेना एक महिला को भारी पड़ गया। सेल्फी लेते वक्त पैर फिसल जाने से महिला 70 फीट नीचे सड़क पर आ गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंँची नगर कोतवाली पुलिस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई। महिला की हालत को देखते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला मुजफ्फरनगर से परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आई हुई थी। पूरा परिवार सुबह के समय मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान महिला पहाड़ी के किनारे पर खड़े होकर सेल्फी लेने लगी। सेल्फी लेने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से पहाड़ी से नीचे गिर गयी।
