उत्तराखंड (मसूरी) 20 अक्टूबर 2024 : मसूरी के लाइब्रेरी चौक क्षेत्र में स्थित मस्जिद में देर शाम दो युवक घुस गए। आरोप है कि उस वक्त नमाज हो रही थी जहां दोनों युवकों ने अपशब्दों का भी प्रयोग किया लोगों के विरोध करने पर दोनों युवक वहां से चले गए।देर रात कोतवाली पहंचकर कार्रवाई की मांग करते लोग पहुंचे लोगों का आरोप था कि कुछ लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।मंजूर अहमद ने कहा कि मसूरी भाईचारे का शहर है। यहां सभी लोग मिलजुल कर रहते हैं। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व् नगर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कोतवाल को बताया कि देर शाम नमाज के समय दो युवक मस्जिद में घुस गए और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगे। उन्होंने मुस्लिम समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग वहां से चले गए। कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान शाहरुख खान, वसीम खान,दानिश खान, मंजूर अहमद, शाहिद अहमद, जुबेर, मो. रफी, जावेद,शाहरुख आदि मौजूद थे।
