एनएसयूआई के पदाधिकारी ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन
उत्तराखंड देहरादून 18 अक्टूबर 2024 : एनएसयूआई ने वीरवार को उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर कालेजों में छात्र संघ चुनाव जल्द कराने की मांग की है। इस बारे में संगठन के नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष हिमांशु रावत ने कहा कि महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 15 जुलाई से आरम्भ हो जाता है। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार भी छात्रसंघ चुनाव महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र आरम्भ होने के 45 दिन के अन्दर कराया जाना अनिवार्य है। अभी तक छात्रसंघ चुनावों की घोषणा नहीं हुई है। महाविद्यालयों में छात्रसंघ का गठन न होने से अध्यनरत छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करने में कठिनाई हो रही है। ज्ञापन देने वालों में इस अवसर पर सौरभ पोखरियाल, सौरभ सेमवाल, मयंक रावत, माणिक चौधरी, स्वयं रावत,हर्ष मोहन राणा आदि सहित आदि शामिल थे।
